Sushant Singh Rajput: पोस्टमार्टम में फंसा ये पेंच, पटना ले जाया जा सकता है शव, बहन पहुंची अस्पताल

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने सभी को चौंका दिया है। पूरा बॉलीवुड और उनके प्रशंसक गमगीन है। जानिये, सुशांत के मामले में नया अपडेट डाइनामाइट न्यूज़ पर..

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली। इस युवा और प्रतिभाशाली एक्टर की मौत ने कई सवाल अपने पीछे छोड़ दिये हैं। मुंबई पुलिस द्वारा खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने रविवार दोपहर बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के बांद्रा स्थित उनके घर से उनके शव को लेकर डा. आरएन कपूर जनरल अस्पताल लेकर आ गयी है। जहां उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों के स्पष्ट पता चल सकेगा।

इस बीच खबर है कि शव को पोस्टमार्टम को लेकर को थोड़ी देर के लिये रोका गया। क्योंकि सुशांत के कागजातों में इनके अलग-अलग नाम हैं। उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड में अलग-अलग नाम हैं। एक में सुशांत सिंह तो दूसरे में सुशांत सिंह राजपूत हैं। इसलिये पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में देरी हो रही है। 

डा. आरएन कपूर जनरल अस्पताल में बीएमसी कर्मियों द्वारा पोस्टमार्टम से पहले रिकार्ड के लिये उनके दस्तावेजों को जांचा गया लेकिन नाम में अंतर पाया गया, जिस कारण शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को रोका गया।  

इस बीच ये भी खबर है कि अंतिम संस्कार के लिये उनके शव को उनके गृह राज्य पटना ले जाया जायेगा। उनके पिता कल (सोमवार) सुबह मुंबई पहुंचेंगे, जिसके बाद शव को उनके पैतृक घर ले जाया जायेगा। लेकिन माना जा रहा कोरोना के प्रोटोकाल को लेकर यह काम आसान नहीं होगा। 

सुशांत की बहन भी अस्पताल पहुंच गयी है। भाई के जाने के गम में रोती सुशांत की बहन को अस्पताल में उनके करीबियों द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा है। 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की दुखद खबर से पूरा बॉलीवुड, उनके प्रशंसक और पूरा देश स्तब्ध है। 










संबंधित समाचार