Love Story of Sushant Singh Rajput: इसी साल शादी करने वाले थे सुशांत, इनसे था उनको बेपनाह प्यार

डीएन ब्यूरो

पटना में जन्म, दिल्ली में पढ़ाई और मुंबई में मंजिल पाने वाले युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कर दिया है। ये बहुत कम लोगों को पता होगा सुशांत इसी साल शादी करने वाले थे। जानिये, उनके जीवन की कुछ खास बातों को..

आंखों में ही कैद रह गये सुशांत के कुछ सपने (फाइल फोटो)
आंखों में ही कैद रह गये सुशांत के कुछ सपने (फाइल फोटो)


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भले ही बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन अपनी विलक्षणता और मेहनत के बूते पर सिफर से शिखर तक का सफर तय करने वाले इस युवा अभिनेता को उनके बहुआयामी व्यक्तित्व के लिये हमेशा याद रखा जायेगा। 
सुशांत के जीवन में अभिनय के अलावा और भी कई ऐसी चीजें थी, जिससे वे बेपनाह प्यार करते थे। पढाई-लिखाई हो या फिर बॉलीवुड में अभिनय, सुशांत हर जगह अव्वल रहे और हर जगह उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी।

छोटे पर्दे से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह ने बड़े पर्दे पर जिस तरह कब्जा किया, वह कुब्बत बहुत कम लोगों में देखी जाती है। अभिनय के अलावा उनके सपनों की लिस्ट बेहद बड़ी थी। वे सोशल मीडिया खासकर इंस्टा पर अपने फैन के साथ अपने मन की बात भी किया करते थे और सपनों को साझा भी किया करते थे। अभिनय के अलावा प्लेन उड़ाना, डिजनीलैंड घूमना भी उनके सपनों में शुमार था।

अंतरिक्ष, चांद-सितारों से उनका प्यार किसी से नहीं छुपा था। इसके अलावा नासा से सुशांत को विशेष प्यार था, जो उनकी जिज्ञासा और आसमान को छूने की चाहत बयां करता है। वो हमेशा अंतरिक्ष से जुड़ा कुछ ना कुछ पोस्ट किया करते थे। उन्होंने एक बार खुद इस बात का जिक्र किया कि यदि मौका मिले तो वो इस दुनिया से बाहर अंतरिक्ष में बतौर एस्ट्रोनॉट जाना चाहेंगे। अंतरिक्ष औऱ नासा को वे बेपनाह प्यार करते थे।

सुशांत से जुड़े करीबी लोगों और उनके रिश्तेदारों की माने तो इसी साल उनकी शादी होने वाली थी। उनसे जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि सुशांत इसी वर्ष नवंबर में शादी करने वाले थे। हालांकि वह किससे शादी करने वाले थे, इस बात का खुलासा नहीं किया गया। 

निसंदेह सुशांत ने अपने जीवन में कई सपने संजोये होंगे, जिनमे से कुछ उनकी मौत के साथ ही उनकी आंखों में हमेशा के लिये कैद रह गये है। इस अभिनेता के असमय जाने से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है।

    










संबंधित समाचार