Reason of Sushant Suicide: पोस्टमॉर्टम से खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने अपने पीछे कई सवाल छेड़ दिये हैं। मुंबई पुलिस पोस्टमार्टम के लिये शव को अस्पताल लेकर गयी है। जानिये, ताजा अपडेट..



मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली। इस युवा और प्रतिभाशाली एक्टर की मौत ने कई सवाल अपने पीछे छोड़ दिये हैं। मुंबई पुलिस द्वारा खुदकुशी के कारणों की जांच की ज रही है। उन्होंने रविवार दोपहर बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 

मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के बांद्रा स्थित उनके घर से उनके शव को लेकर डा. आरएन कपूर जनरल अस्पताल लेकर आ गयी है। जहां उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों के स्पष्ट पता चल सकेगा।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की दुखद खबर से पूरा बॉलीवुड, उनके प्रशंसक और पूरा देश स्तब्ध है। 

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनके चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू बिहार के सुपौल से बीजेपी के विधायक हैं। सुशांत 17 साल के लंबे अंतराल के बाद पिछले साल बिहार आए थे। सुशांत का गांव बिहार के पूर्णिया जिले में था जबकि उनका ननिहाल खगड़िया में था। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू बिहार के सुपौल से बीजेपी के विधायक हैं।

सुशांत सोनचिड़िया, छिछोरे जैसी कई मशहूर फिल्मों में नजर आ चुके है। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी, जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।


 










संबंधित समाचार