खुलासा: दम घुटने से हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत, पोस्टमार्टम के बाद फांरेसिंक जांच भी

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कल रविवार को खुदकुशी कर ली थी। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। पढिये, इस मामले का हर अपडेट..

पोस्टमार्टम के लिये रविवार को लाया गया था शव
पोस्टमार्टम के लिये रविवार को लाया गया था शव


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से पूरा बॉलीवुड, उनके फेन और देश स्तब्ध है। इस युवा और प्रतिभाशाली एक्टर की मौत ने कई सवाल अपने पीछे छोड़ दिये हैं। सोमवार सुबह इस मामले में सामने आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हो गया कि यह खुदकुशी से जुड़ा मामला है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुशांत सिंह के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके द्वारा खुदकुशी किये जाने का मामला साफ हो गया है। इस बीच खबर है कि पोस्टमार्टम के बाद फांरेसिंक जांच भी की जा रही है। सभी तरह की जांच पूरी होने के बाद आज मुंबई में ही उनकी अंतिम संस्कार किया जायेगा।

मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत सिंह राजपूतत के पोस्टमार्टम का सर्टिफिकेट दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके लटकने की वजह से दम घुटने के कारण मौत हुई। जिससे साफ है कि सुशांत नें फांसी लगाई थी। अब विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

हालांकि सुशांत सिंह के चाचा समेत उनके कुछ परजनों ने इस मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करारा दिया है। उनका कहना है कि सुशांत खुदकुशी नही कर सकते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद इन अटकों को विराम लगता दिखाई दे रहा है।

सुशांत सिंह ने रविवार दोपहर बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके नौकर ने पुलिस को यह जानकारी दी, जिसके बाद  मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची और जांच के साथ शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस उनके शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिये डा. आरएन कपूर जनरल अस्पताल ले गयी थी। जहां से आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी कर दी गयी है। 
 










संबंधित समाचार