सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार मुंबई में आज, परिजन बोले- साजिश के तहत की गयी हत्या

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने अपने पीछे कई सवाल छोड़ दिये है। इस प्रतिभाशाली एक्टर की मौत से सब स्तब्ध है। जानिये, इस मामले से जुड़ी हर अपडेट

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से पूरा बॉलीवुड और देश स्तब्ध है। इस युवा और प्रतिभाशाली एक्टर की मौत ने कई सवाल अपने पीछे छोड़ दिये हैं। मुंबई पुलिस द्वारा खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। सोमवार सुबह सुशांत सिंह के परिजनों समेत उनके चाचा ने इसे साजिश के तहत की गयी हत्या का मामला बताया है। जन अधिकार पार्टी के चीफ पप्पु यादव ने भी इसे हत्या का मामला बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुशांत सिंह के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके द्वारा खुदकुशी किये जाने का मामला साफ हो गया है। इस बीच खबर है कि पोस्टमार्टम के बाद फांरेसिंक जांच भी की जा रही है। सभी तरह की जांच पूरी होने के बाद आज मुंबई में ही उनकी अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

सुशांत सिंह के पिता और कुछ परिजन पटना से मुंबई पहुंच रहे हैं। सुशांत सिंह के चाचा समेत उनके कुछ परजनों ने इस मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करारा दिया है। उनका कहना है कि सुशांत खुदकुशी नही कर सकते थे।

पटना में सुशांत सिंह के आवास पर उनके चाचा ने मीडिया से बातचीत में कहा,’ 'हमें नहीं लगता कि उसने आत्महत्या की, पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। उसकी मौत के पीछे कोई साजिश लगती है। उनकी हत्या कर दी गई है”। 

सुशांत सिंह ने रविवार दोपहर बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके नौकर ने पुलिस को यह जानकारी दी, जिसके बाद  मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची और जांच के साथ शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस उनके शव को लेकर डा. आरएन कपूर जनरल अस्पताल ले गयी थी। 

रविवार देर शाम को उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया, जो काफी लंबे वक्त तक चला। शुरुआती तौर पर ये आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। कुछ सूत्रों के मुताबिक, कुछ अंगों को अभी जेजे अस्पताल भेजा गया है जहां फॉरेंसिक जांच की जा रही है। 
 










संबंधित समाचार