Ramgarh By-Election: एनडीए की प्रत्याशी होंगी सुनिता चौधरी, 4 को करेंगी नामांकन

डीएन ब्यूरो

झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव-2023 के लिए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 2 फरवरी को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में सुनिता चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है तथा 4 फरवरी को वह अपना नामांकन करेंगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

एनडीए प्रत्याशी सुनिता चौधरी
एनडीए प्रत्याशी सुनिता चौधरी


रांची: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव-2023 के लिए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 2 फरवरी को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में सुनिता चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है तथा 4 फरवरी को वह अपना नामांकन करेंगी।

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत एवं अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया।  

आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुण्डा, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डाॅ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। (वार्ता)










संबंधित समाचार