आज से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डीएन ब्यूरो

हेमंत सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। हेमंत राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन आज रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)


रांचीः झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर सरकार बनाने के जादुई आंकड़े के पार पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले हेमंत सोरेन आज रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ेंः इस दिन मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे हेमंत सोरेन, कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

इस शपथ ग्रहण में कई नेता शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार सहित 30 से अधिक दिग्गज नेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने जताया आभार, कहा- आज से झारखंड में नया अध्याय शुरू होगा

शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए दो हजार जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा चार आईपीएस स्तर के अधिकारी, एक दर्जन डीएसपी और 40 से ज्यादा इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है।










संबंधित समाचार