झारखंडः इस दिन मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे हेमंत सोरेन, कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

डीएन ब्यूरो

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हेमंत सोरेन जल्द ही मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। जिसमें कई नेता शामिल होंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)


रांचीः झारखंड में जीत हासिल करने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की सरकार बनने की तैयारी शुरू हो गई है। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का सरकार पर तंज- झूठा वादा कर देश को बर्बाद कर रही है बीजेपी


हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को बतौर राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में इस शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस शासित 3 राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) के अलावा कुल 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः झारखंड चुनाव परिणाम 2019- हेमंत सोरेन ने जताया आभार, कहा- आज से झारखंड में नया अध्याय शुरू होगा
 


बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले 3 दलों के गठबंधन ने 47 सीट हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली थी।










संबंधित समाचार