फतेहपुर: यमुना नदी में नाव पलटने से दरोगा, सिपाही व नाविक की हुई मौत, पुलिस महकमे में पसरा सन्नाटा

डीएन ब्यूरो

यूपी के फतेहपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यमुना नदी में नाव पलटने से इसमें सवार जौनपुर निवासी एक दरोगा व एक अन्य सिपाही की मौत हो गयी है। इसके अलावा नाव चलाने वाले नाविक की भी मौत की खबर है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



फतेहपुर: शनिवार की शाम किशुनपुर थाना क्षेत्र में संगाोलीपुर मड़ैयन घाट करीब पांच बजे यमुना नदी पार करते हुए नाव पलटने से उसमें सवार दारोगा, सिपाही और नाविक समेत तीन लोग डूब गए थे। 

कल से लेकर आज तक हुई खोजबीन के बाद आज तीनों लोगों के शव बरामद हो गये हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक लॉकडाउन में निगरानी के लिए नाव से दारोगा और सिपाही बांदा की छोर पर जा रहे थे, तभी बीच में उनकी नाव पलट गई। शनिवार की शाम को आंधी और बारिश भी थी। 

52 वर्षीय दारोगा रामजीत गौतम जौनपुर जिले के मूल निवासी थे। सिपाही शशिकांत और नाविक रवि के शव मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

कल नाव पलटने के बाद से ही रात भर पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तीनों को ढूंढती रही लेकिन खराब मौसम और आंधी के कारण बॉडी नहीं मिली। आज सुबह पांच बजे फिर से खोज का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद लाश मिली। 










संबंधित समाचार