Banda Boat Accident: देखिये बांदा नाव हादसे में लापता लोगों की सूची, जानिये कितने शव हुए बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के लिए अब तक तलाश जारी है। किन-किन के शव बरामद हुए और कितने लोग लापता हैं, पूरी लिस्ट देखें डाइनामाइट न्यूज़ पर

बांदा के यमुना नदी में हादसा
बांदा के यमुना नदी में हादसा


बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में बीते गुरुवार को यमुना नदी में नाव हादसा हुआ था। नाव में तकरीबन 33 लोग सवार थे। नाव यमुना नदी के मरका घाट से फतेहपुर जा रही थी।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की लगातार तलाश में जुटी है। 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने अब तक 13 लोगों को सुरक्षित निकाल जा चुका है। वहीं अब तक 9 शव बरामद हुए हैं। बाकी लोग अब भी लापता हैं।

बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने एक लिस्ट जारी की हैं, जिसमें नाव में सवार लोगों के नाम शामिल हैं।

मृतकों की सूची

टीम को बरामद 9 शवों में से अब तक तीन शव की ही शिनाख्त हो पाई हैं। 3 मृतकों के नाम हैं-

  1. फुलवा पत्नी रामप्रसाद, निवासी जरौली, जनपद फतेहपुर
  2. राजारानी (45 वर्ष) पत्नी गजेंद्र, निवासी कौहन, जनपद फतेहपुर
  3. किशन (07 माह) पुत्र दिनेश, निवासी मरका, जनपद बांदा

​​​​​​​यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में नाव हादसे में अब तक नहीं खो जा सका है डूबे लोगों को, जानिये इस समय का अपडेट

इन 13 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

  1. गया प्रसाद, निवासी समगरा, जनपद बांदा
  2. अजमेश कुमार, निवासी असोधर, जनपद फतेहपुर
  3. राजकरन, निवासी बैखई, जनपद फतेहपुर
  4. बाबू निषाद, नाविक
  5. रामप्रतीक
  6. दुर्गेश, निवासी मरका, जनपद-बांदा
  7. ब्रजरानी पत्नी रामकरन
  8. शोभा पत्नी पीताम्बर, निवासी मरका, जनपद बांदा
  9. केपी यादव, निवासी असोथर, जनपद फतेहपुर
  10. ब्रजकिशोर, निवासी मुड़वारा, जनपद बांदा
  11. शंकरदयाल, निवासी मरका, जनपद बांदा
  12. दीपक पुत्र राजू, निवासी लक्षमनपूर असोथर, जनपद फतेहपुर
  13. करन यादव, निवासी फतेहपुर

यह भी पढ़ें: यूपी के बांदा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में पलटी 40 लोगों से भरी नाव, 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका

लापता लोगों की सूची

  1. गीता पत्नी ब्रजकिशोर, निवासी मरका, बांदा
  2. बाबू पुत्र गया प्रसाद, निवासी निभौर, बांदा
  3. सीता पत्नी बाबू, निवासी निभौर, बांदा
  4. सीमा पत्नी रामसजीवन, निवासी कुमेढा, फतेहपुर
  5. माया पत्नी दिनेश, निवासी मरका, बांदा
  6. पिंटू
  7. महेश (07 वर्ष) पुत्र दिनेश, निवासी मरका, बांदा
  8. जयचंद पुत्र प्रेमचंद, निवासी फतेहगंज, बांदा
  9. उजेरिया पत्नी अनोखेलाल, निवासी मरका, बांदा
  10. करन (15 वर्ष) पुत्र खिच्चू, निवासी फतेहपुर
  11. फुलवा पत्नी मुन्ना, निवासी असोथर, फतेहपुर
  12. मुन्ना, निवासी असोथर, फतेहपुर
  13. रामकरन पुत्र बैजनाथ, निवासी समगरा, जनपद बांदा
  14. प्रीति पत्नी विकास
  15. राजू पुत्र मुंडा, निवासी लक्षमनपुर, फतेहपुर
  16. संगीता पुत्री दिनेश, निवासी मरका, बांदा
  17. महेंद्र (02 वर्ष) पुत्र दिनेश

इन 17 लापता लोगों में वे 9 भी शामिल हो सकते हैं, जिनके शव बरामद किये गये लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी।










संबंधित समाचार