फतेहपुर से सामने आया अजब-गजब मामला, शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने उठाया ये कदम

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां नशे मे धुत दूल्हा बारात लेकर पंहुच गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

शराब पीना पड़ा भारी
शराब पीना पड़ा भारी


फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां नशे मे धुत दूल्हा बारात लेकर पंहुच गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद सुबह तक चलता रहा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, वधु पक्ष थरियांव थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया गांव का है। वहीं, वर पक्ष गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली का है। बृहस्पतिवार को चुन्नीलाल की बेटी पूजा देवी की शादी कमल लोधी से होनी थी।

बताया जा रहा है कि दूल्हा नशे की हालत में लड़की के घर पहुंचा। लोग सुबह तक दूल्हे का नशा कम होने का इंतजार करते रहे। इस बीच, दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं कोर्ट में तैनात मऊ निवासी महिला जज का शव फंदे से लटकता मिला, संदिग्ध मौत से हड़कंप 

लड़की के परिजन दिखें मायूस 

दूल्हे की हरकत से लड़की के परिवार वालों खुशियां गम में तब्दील हो गई। बधाई और मंगल गीतों से घर आंगन और गलियां गुलजार हो रही थी। लेकिन शराबी दूल्हे ने लड़की के माता-पिता के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।










संबंधित समाचार