महराजगंज जिले में सपा ने किया चुनाव संचालन समिति का ऐलान, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में जीत को लेकर सपा ने तेज की संगठनात्मक रणनीति

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले के सदर, नौतनवा नगरपालिकाओं और निचलौल, सोनौली, आनंदनगर, बृजमनगंज, चौक, पनियरा और परतावल नगर पंचायतों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रमुख नेताओं की चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। देखिये पूरी सूची:

अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी  (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी (फाइल फोटो)


महराजगंज: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने पत्रकारों को बताया है कि जिले में सपा दोनों नगर पालिकाओं महराजगंज और नौतनवा में तथा निचलौल, सोनौली, आनंदनगर, बृजमनगंज, चौक, पनियरा और परतावल नगर पंचायतों में पूरी मजबूती के साथ अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेगी। 

इन सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी के प्रमुख नेताओं की अलग-अलग चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। ये सभी नेता आपस में मिलकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। 

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह निकाय चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी सीटों पर उनका सीधा आमने-सामने का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है। 

पूरी लिस्ट: 

 










संबंधित समाचार