Maharajganj: चोरी की घटना का खुलासा नहीं, कोल्हुई थानेदार पर उठ रहे गंभीर सवाल, सपाइयों से मिला ज्वैलर्स को मदद का आशावासन

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने कोल्हुई के थानेदार पर सवाल उठाए हैं। सपाइयों का कहना है कि गैर जनपद तबादले के बावजूद भी जिले में बने हुए कोल्हूई थानेदार। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पीड़ित से मिलते हुए सपा जिलाध्यक्ष
पीड़ित से मिलते हुए सपा जिलाध्यक्ष


महराजगंजः फरेंदा विधान सभा के कोल्हुई चौराहे में थाने से लगे अब्बासी मार्केट में स्थित कमाल अहमद के सना ज्वैलर्स की दुकान में बीते हफ्ते एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। जिसके बारे में अभी तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

पिछले दिनों में लगातार कई चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिसे लेकर किसी का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोप है कि कोल्हुई थानेदार पीड़ित को प्रताड़ित करते हैं और धमकाते हैं। यह भी सवाल चर्चा में है कि कोल्होई थानेदार का गैर जनपद तबादला होने के बावजूद भी वे अभी तक थाने पर बने हुए हैं। चोरी की घटना का खुलासा न होने के कारण कोल्हुई क्षेत्र की जनता और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त है जो कि पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहा है। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के साथ पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सना ज्वेलर्स के दुकान पर जाकर दुकान के मालिक कमाल अहमद से मिले और इन्साफ दिलाने का भरोसा दिलाया।










संबंधित समाचार