सिद्धार्थनगर: अस्पताल में भर्ती लड़की से वार्ड ब्वाय ने किया दुष्कर्म का प्रयास

डीएन संवाददाता

खेसरहा थाना क्षेत्र की मंझरिया निवासी लड़की ने घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे रात को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराये। जहां रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक वार्ड ब्वाय ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया।



सिद्धार्थनगर: जिला अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक वार्डब्वाय द्वारा वार्ड में भर्ती लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। लड़की ने परिजनो के साथ मिलकर अस्पताल के सीएमएस समेत सदर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी वार्डब्वाय के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। 

डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में अस्पताल की सीएमएस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की बात की है। 

जानकारी के मुताबिक खेसरहा थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी एक लड़की ने बीते दिन घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे रात 9.30 बजे जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराये। उपचार के दौरान उसे दूसरे वार्ड में भेज दिया गया, जहां रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक वार्डब्वाय ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास भी किया। काफी विरोध के बाद आरोपी वहां से चला गया। लड़की ने सुबह होने पर पूरा मामला अपने परिजनों को बताया।

लड़की के परिजनों ने सदर थाने में वार्डब्वाय के खिलाफ तहरीर दी। जिसकी जांच सदर पुलिस कर रही है। डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में अस्पताल की सीएमएस डा. रोचस्मती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर वार्डब्वाय को बर्खास्त किया जायेगा। बताया जाता है कि वार्डब्वाय पूर्व में भी इस तरह की कई हरकतें कर चुका है।
 










संबंधित समाचार