कैलिफोर्निया: यू-ट्यूब मुख्यालय पर गोलीबारी में 4 घायल, महिला शूटर ने खुद को मारी गोली

डीएन ब्यूरो

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए हैं जबकि महिला शूटर ने खुद को गोली मार ली। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में अज्ञात महिला हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए हैं जबकि महिला शूटर ने खुद को भी गोली मार ली। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोलीबारी की घटना से यहां अपरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इस गोलीबारी के बाद यू-ट्यूब ऑफिस को भी बंद कर दिया गया है। 

गोलीबारी की इस घटना पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।










संबंधित समाचार