Double Murder in UP: यूपी के बांदा में डबल मर्डर से सनसनी, शराब पीकर शख्स ने दो लोगों को गोलियों से भूना, दो घायल

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के बबेरु थाना क्षेत्र में शराब पीकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो लोग घायल हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मौके पर जांच में जुटी पुलिस
मौके पर जांच में जुटी पुलिस


बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। थाना बबेरू क्षेत्र के अंतर्गत शराब के नशे में धुत्त 2 लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करके एक परिवार के ही 2 लोगों की हत्या कर। गोली लगने से दो लोग घायल हैं। इस घटना के एक मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के सह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अभियुक्त फरार हैं। 

इस दोहरे हत्याकांड के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने दोनों मृतको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। 

जानकारी के अनुसार बबेरु थाना क्षेत्र के बेराव में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। गांव के ही दबंग ने जमीनी विवाद को लेकर शारदा प्रसाद यादव (50) और छोटे लाल यादव (55) को गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। मौके पर बचाव के लिये पहुंचे अवधेश यादव और छोटे लाल यादव को भी दबंग ने लाइसेंसी बंदूक से फायर करके घायल कर दिया है।

घटना के बाद दोनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।










संबंधित समाचार