सपा ने संगठन की मजबूती पर किया फोकस: फतेहपुर, शाहजहांपुर, फैजाबाद, झांसी, हमीरपुर, अमेठी में नियुक्त किये जिलाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

डीएन ब्यूरो

सोमवार को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, शाहजहांपुर, फैजाबाद, झांसी, हमीरपुर और अमेठी समेत आधा दर्जन जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें पूरी सूची

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)


लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी में लोक सभा चुनाव की तैयारियां तेज कर कर दी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही सपा ने महानगर वाराणसी में महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति का ऐलान किया है। इन सभी नियुक्तियों की घोषणा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद की गई।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी ने यूपी के 25 जिलों में की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, देखिये पूरी सूची 

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने कल रविवार को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची

 

इस तरह दो दिनों में 31 जिलाध्यक्षोंऔर महानगर अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई हैं।










संबंधित समाचार