Rajasthan Cabinet: राजस्थान में गहलोत कैबिनेट का पुनर्गठन, मंत्री के रूप में ये नेता लेंगे शपथ, देखिये पूरी लिस्ट

डीएन ब्यूरो

राजस्थान में आज गहलोत कैबिनेट का पुनर्गठन होने जा रहा है। नई कैबिनेट में असंतुष्ट विधायकों को शामिल किया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये कैबिनेट और राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नेताओं की लिस्ट

गहलोत कैबिनेट में असंतुष्ट नेताओं को भी जगह (फाइल फोटो)
गहलोत कैबिनेट में असंतुष्ट नेताओं को भी जगह (फाइल फोटो)


नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान में आज गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होने जा रहा है। शनिवार को कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। अब नई कैबिनेट में कई असंतुष्ट विधायकों को भी शामिल किये जाने की खबर है। इनमें तीन जाट मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को कुछ देर में शपथ दिलाई जायेगी। इस मौके पर कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नए मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों के आज शपथ लेने की बात कही जा रही है। वहीं, 22 विधायकों को संसदीय सचिव और सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट (की जगह शकुंतला रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तीनों राज्यों में कैबिनेट मंत्री रह चुके तैयब हुसैन की बेटी जाहिदा खान को भी मुस्लिम कोटे के तहत कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। नये मंत्री आज ही शपथ लेंगे।  
 










संबंधित समाचार