राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे देश भर के कांग्रेसी

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में पहली बार सबसे बड़ी राजनीतिक रैली करने जा रहे हैं, जिसमें देश भर के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भाग ले रहे है। पूरी खबर..

राहुल गांधी (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: राजधानी के दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली होने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की  दिल्ली में यह सबसे बड़ी राजनीतिक रैली है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल की इस रैली को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई बड़ा कांग्रेसी नेती भी शिरकत कर रहे हैं। 

इस रैली के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामियों को पर फिर एक बार निशाना साधते हुए दिख सकते 

इस रैली में शामिल होने के लिए पूरे देश से भारी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता भी रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह कांग्रेसियों को संबोधित करेंगे और बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करेंगे।
 










संबंधित समाचार