लखनऊ: राहुल गांधी की ताजपोशी पर यूपी में भी जमकर जश्न

डीएन संवाददाता

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में भी इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़े। राहुल और सोनिया गांधी के समर्थन में भी खूब नारेबाजी की गयी।



लखनऊ: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर यूपी के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में भी खूब जश्न मनाया गया, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और एक-दूसरे मिठाई खिलाकर का मुंह मीठा कराया।

यब भी पढ़ें: ताजपोशी पर राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं 

 

 

 पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा: आराधना मिश्रा

इस मौके पर डायनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए प्रतापगढ़ से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेसियों, कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। वहीं उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि आने वाले चुनावों में राहुल गांधी के कमान संभालने से पार्टी को फायदा होगा।

 

 

जमकर फोड़े पटाखे

कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और अपनी खुशी का इजहार किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने राहुल और सोनिया गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।










संबंधित समाचार