राहुल गांधी बोले- 2019 में कांग्रेस बनेगी सबसे बड़ी पार्टी और मैं प्रधानमंत्री

डीएन संवाददाता

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने प्रधानमंत्री बनने को लेकर आखिरकार अपने पत्ते खोल दिये हैं। पूरी खबर....

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी


नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा बयान दे दिया हैं। कर्नाटक में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ़ किया कि अगर कांग्रेस 2019 का चुनाव जीतती है, तो वे पीएम बन सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बोले राहुल गांधी- भाजपा और आरएसएस से निशाने पर देश के दलित

कर्नाटक में लोगों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग अभी मेरे बयान पर हसेंगे, लेकिन 2019 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। आज पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। ऐसे में बीजेपी के लिए एक बार फिर से सरकार बनाना मुश्किल होगा। 

यह भी पढ़ें:कर्नाटक में बोले राहुल - मोदी की बातें एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती

वहीं जब राहुल गांधी से उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो वे क्यों नहीं पीएम बन सकते हां। उन्होंने कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो वह पीएम बन सकते हैं।  










संबंधित समाचार