अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर नवाबों का शहर लखनऊ भी राममय, सजावट से चमकने लगी राजधानी

डीएन ब्यूरो

5 अगस्त के ऐतिहासिक मौके पर जब राम की नगरी अयोध्या जगमगा रही होगी तब लखनऊ भी चमचमा रही होगी। इसके लिए नगर निगम लखनऊ ने अपनी योजना बना कर काम शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर..



लखनऊः राजधानी को सजाने-संवारने के लिए नगर निगम लखनऊ के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी आगे आया है। संघ ने शहर के 111 चौराहों को सजाने का काम शुरू कर दिया है। मुख्य रूप से अवध चौराहा, अटल चौराहा, 1090 चौराहा, लोहिया पथ, पत्रकारपुरम जैसे स्थान इसमे शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में भूमि पूजन के मद्देनजर लखनऊ में भी कड़ी सुरक्षा, हिन्दू आर्मी के चीफ को पुलिस ने हिरासत में लिया  

लखनऊ को सजाने की तैयारी

अमौसी हवाई अड्डे से लेकर अयोध्या जाने वाले मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के सभी चौराहों को तिरंगे रंग की लाइटों से सजाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट से विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे। जबकि अमौसी एयरपोर्ट आने वाले दुसरे वीआईपी सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन पर उमा भारती का ट्वीट, कहा-मेहमानों की लिस्ट से हटा दें मेरा नाम  

डिफेंस एक्सपो की तर्ज़ पर शहर सजाया जायेगा। जिस दौरान दीवारों पर रामायण की झांकिया उकेंरी जाएगी। जगह-जगह पौधे लगाए जाएंगे, नगर आयुक्त डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने बताया की हजरतगंज, विधानसभा और राजभवन के बिजली पोलों को तिरंगे रंग की लाइटों से सजाया जा रहा है। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए शहर को 8 सेक्टर मे बांटते हुए उसका एक प्रभारी बनाया गया है।










संबंधित समाचार