सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, महिलाएं मुक्त, जानिये पूरा काला कारनामा

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार


पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया, 'पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया।'

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 










संबंधित समाचार