Mumbai: ठाणें में हुई हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश से युवक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के ठाणे में हुई हत्या मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार किया है।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

हत्या मामले में युवक गिरफ्तार (फाइल फोटो )
हत्या मामले में युवक गिरफ्तार (फाइल फोटो )


ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में हुई हत्या मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

ठाणे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, राजबहादुर रामलाल पटेल (37) आठ नवंबर 2018 को अपने काम पर से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी सचिन उपाध्याय (24) ने करीब रात आठ बजे शराब पीने के लिए उनसे पैसे मांगे।

पैसे देने से मना करने के बाद आरोपी सचिन ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। (यूनिवार्ता)










संबंधित समाचार