Sad and Shameful: दोस्त ने बनाया रेप का वीडियो, चला ब्लैकमेलिंग का खेल, 29 हैवानों ने लड़की से महीनों तक कई बार किया गैंगरेप

डीएन ब्यूरो

एक नाबालिग लड़की के साथ दो नाबालिगों समेत 29 हैवानों द्वारा महीनों तक रेप की शर्मनाक वारदात सामने आयी है। पुलिस ने हैरान करने वाली इस घटना में दो नाबालिगों के अलावा 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी स्टोरी

आरोपियों ने अलग-अलग मौकों पर किया लड़की से रेप (सांकेतिक तस्वीर)
आरोपियों ने अलग-अलग मौकों पर किया लड़की से रेप (सांकेतिक तस्वीर)


मुंबई: मायानगरी मुंबई के उपनगर ठाणे जिले से सामज को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आयी है। पहले एक नाबालिग के दोस्त ने लड़की से रेप का वीडियो बनाया और उसके बाद लड़की को उस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया जाता रहा। नाबालिग से 29 हैवानों द्वारा कई महीनों तक कई बार रेप किया गया। पीड़िता द्वारा डोंबिवली के मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इस घटना का पटाक्षेप किया। मामले में दो नाबालिगों के अलावा 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की के दोस्त ने इसी जनवरी माह में लड़की से साथ रेप किया था। दोस्त ने रेप की इस घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने नाबालिग के दोस्त द्वारा बनाये गये वीडियो के आधार पर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपी लड़की को डोंबिवली, रबाले, मुरबाद, बदलापुर समेत कुछ अन्य स्थानों पर ले गये और उसके कई बार रेप-गैंगरेप किया।

जब नाबालिग पीड़िता ने बुधवार रात डोंबिवली के मानपाड़ा थाने में जाकर पुलिस से आपबीती बतायी और शिकायत दर्ज कराई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जनवरी से लेकर 22 सितंबर के बीच उसे आरोपियों ने वीडियो के दम पर ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल आरोपी पीड़िता के परिचित थे और उन्होंने डोंबिवली, रबाले, मुरबाद, बदलापुर और कुछ अन्य स्थानों पर अलग-अलग मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस के मुताबिक मामले में 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी किसी राजनीतिक पार्टी से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, रेप समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 










संबंधित समाचार