PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी कर रहे 'मन की बात', जानिये अब तक के संबोधन की खास बातें

डीएन ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से देश की जनता संबोधित किया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मन की बात की कुछ खास बातें

पीएम मोदी कर रहे मन की बात
पीएम मोदी कर रहे मन की बात


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' से देश की जनता को एक बार फिर संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की मन की बात का यह 89वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने रविवार को अपने मन की बात की शुरुआत स्टार्टअप इंडिया अभियान के जिक्र से शुरू की।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी के अब तक के संबोधनक की खास बातें। पीएम मोदी का संबोधन जारी है। 

श्रीधर वेम्बू जी को हाल ही में पद्म सम्मान मिला है| वह खुद एक सफल entrepreneur हैं, लेकिन अब उन्होंने, दूसरे entrepreneur को groom करने का भी बीड़ा उठाया है। वे e-commerce, Fin-Tech, Ed-Tech, Bio-Tech जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। एक और बात जिसे मैं ज्यादा अहम मानता हूँ वो ये है कि Start-Ups की दुनिया New India की spirit को reflect कर रही है।

1. पीएम मोदी ने तंजावुर के सेल्फ हेल्प ग्रुप की खूब तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले तंजावुर से मुझे एक डॉल भेजी गई। इसमें जीआई टैगिंग भी है। ये डॉल जितनी खूबसूरत होती हैं उतनी ही ये महिला सशक्तिकरण की कहानी भी लिख रही है।'

2. पीएम मोदी ने कहा- 'हमारे यहां अलग-अलग पहनावा और पहचान हमारी डायवर्सिटी है। यह हमें सशक्त और एकजुट रखती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है बेटी कल्पना का। 'ऐसे ही एक साथी हैं पुरुलिया के ट्रुडू जी। वे संथाली भाषा के प्रोफेसर हैं। उन्होंने इसी भाषा में देश का संविधान तैयार की है। 

3. पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि योग दिवस की तैयारी शुरू करने चाहिए। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आने वाला है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि- 'विश्व के टॉप बिजनेस पर्सन से लेकर फिल्म से जुड़े लोग और युवा योग को अपना रहे हैं। 

4.  पीएम मोदी ने जापान के लोकल आर्टिस्ट हिराशी कोइके की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'मैं कुछ दिन पहले जापान गया था। वहां मैं कुछ शख्सियतों से मिला। वे हैं तो जापान के लेकिन इनका इंडिया से लगाव है। हिराशी कोइके जाने माने आर्ट डायरेक्टर हैं। इन्होंने महाभारत को डायरेक्ट किया है। इसकी शुरुआत कंबोडिया में हुई थी। यह नौ साल से जारी है।'










संबंधित समाचार