Good News: अब प्रयागराज से पुणे तक का सफर हुआ आसान, लगेंगे सिर्फ ढाई घंटे

डीएन ब्यूरो

अगर आप भी प्रयागराज और उसके आस-पास के जिले से अब सीधे पुणे तक की यात्रा करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

फ्लाइट (फाइल फोटो)
फ्लाइट (फाइल फोटो)


प्रयागराजः अब प्रयागराज से पुणे जाने की राह और आसान हो गई है। आज से प्रयागराज से सीधे पुणे जाने की फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। इस फ्लाइट में पहले दिन ही एक साथ कई सवारियों ने यात्रा की है।

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण बांटे

गुरुवार से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। सुबह लगभग 9:20 बजे पहली फ्लाइट उड़ी थी। जिसमें 95 यात्री थे। यह फ्लाइट 11:50 बजे पुणे पहुंच चुकी है। उसके बाद पुणे से वापसी के समय ये फ्लाइट 12:20 बजे चलेगी और 2:35 बजे प्रयागराज आ जाएगी। यही फ्लाइट फिर 3:05 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाएगी।

उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया फ्लाइट का शुभारंभ

प्रयागराज से पुणे फ्लाइट की घोषणा 24 जनवरी 2020 को ही हुई थी। इस फ्लाइट के संचालन के लिए लंबे समय से एयरपोर्ट प्रशासन प्रयास कर रहा था लेकिन पुणे वायुसेना की आपत्ति की वजह से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था।










संबंधित समाचार