महराजगंजः कोल्हुई क्षेत्रवासियों को अब गर्मी मे नहीं रुलायेगी बिजली, जानें अपडेट

डीएन संवाददाता

कोल्हुई विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की 5 एमवीए क्षमता वाले लगे ट्रांसफार्मर में बदलाव कर दिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की 5 एमवीए क्षमता वाले लगे ट्रांसफार्मर में बदलाव कर दिया गया है जिससे अब लोकल फ़ाल्ट जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
मिली जानकारी अनुसार कोल्हुई  33/11 विद्युत उपकेंद्र से 5 एमवीए  की क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को सुनिश्चित की जा रही थी। ट्रांसफॉर्मर पर लोड ज्यादा बढ़ने के कारण अक्सर गर्मियों मे लोकल फ़ाल्ट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। विगत 20 फरवरी को कोल्हुई विद्युत उपकेंद्र पर 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्ष्मता मे वृद्धि कर 10 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर दिया गया है। 
क्या कहते हैं जेई 
विद्युत उपकेंद्र के जेई कोल्हुई राकेश कुमार ने डाइनामाइट न्यूज को  बताया को इससे उपभोक्ताओं को अब काफी हद तक लाइन जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।










संबंधित समाचार