ख़त्म होगी सिसवा चेयरमैन और उनके प्रतिनिधि की हेकड़ी, अब सिसवा नगर पालिका की डोर संभालेगा प्रशासन

डीएन संवाददाता

सिसवा नगर पालिका घोषित किए जाने के डेढ़ साल बाद अब अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष की हेकड़ी ख़त्म होने वाली है। अब कुछ ही दिनों में नपा की डोर प्रशासन संभालने वाली है। पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर:

सरकारी पत्र
सरकारी पत्र


सिसवा बाज़ार (महराजगंज): प्रदेश के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने जिलाधिकारी महराजगंज को लिखित पत्र भेजकर प्रशासक नियुक्त करने व नगर पालिका का चुनाव कराने को निर्देशित किया है।

बता दें कि मामले में अनूप कुमार पाठक व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें 8 फरवरी 2021 को न्यायालय द्वारा डीएम को सिसवा नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त कर 3 माह के अंदर चुनाव कराए जाने का आदेश दिया था। 

इसको लेकर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश संजय कुमार सिंह ने अपने पत्रांक संख्या 927/9-1-2021/09 रिट/2021 के माध्यम से जिलाधिकारी महराजगंज को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रिट याचिका संख्या 1822/2020 का हवाला देते हुए नवसृजित नगरपालिका सिसवा बाजार में प्रशासक नियुक्त करते हुए यथाशीघ्र निर्वाचन की कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए प्रशासन को अवगत कराने का निर्देश दिया है।










संबंधित समाचार