महराजगंज पालिका अध्यक्ष सीट भाजपा ने जीती, नतीजे का ऐलान सबसे पहले सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ पर..

डीएन ब्यूरो

पिछले दो महीने से महराजगंज जिले की निकाय चुनाव की हर एक खबर सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ ने आप तक पहुंचायी है। इसी रिकार्ड को जारी रखते हुए डाइनामाइट न्यूज़ आपको सबसे पहले बता रहा है कि महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष की सीट भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल जायसवाल ने जीत ली है।



महराजगंज: सदर की नगर पालिका सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण गोपाल जायसवाल ने जीत हासिल कर ली है।

उन्होंने बसपा के श्रवण पटेल को कांटे के मुकाबले में हरा दिया है। 

 

 

पहले राउंड में सिर्फ बसपा ने बढ़त बनायी थी। उसके बाद से भाजपा ने लगातार बढ़त को बनाकर रखा। हालांकि यह बढ़त मामूली थी जिससे बसपा की उम्मीद बरकरार थी।

आखिरकार बाजी भाजपा के हाथ लगी। 

 

 

(महराजगंज जिले में निकाय चुनाव के नतीजों को सबसे पहले और सबसे तेज जानने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप.. 9999450888 पर मिस्ड काल कर नि:शुल्क डाउनलोड करें)










संबंधित समाचार