महराजगंज: उत्पाती लंगूर पिंजरे में कैद, जनता हुई भयमुक्त

डीएन संवाददाता

लंबे समय से उत्पात मचा रहा एक लंगूर आखिरकार पिंजरे में कैद हो ही गया। नगर पालिका की टीम ने आज उसे पकड लिया। लंगूर के अंदर होते ही यहां की जनता भयमुक्त हो गयी। इस लंगूर के भय से लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना तक बंद कर दिया था।

पिजरे में कैद लंगूर
पिजरे में कैद लंगूर


महराजगंज: महीनों से उत्पात मचा रहा एक लंगूर को आखिरकार आज उसका सजा मिल ही गयी। नगर पालिका की टीम ने आज उसे पकड लिया।सनगर में उत्पात और दहशत का माहौल बनाने वाले इस लंगूर को नगर पालिका की टीम ने पकडकर पिंजरे में कैद कर लिया। इसके हमले का कई लोग शिकार हो चुके हैं। 

लंगूर के पिंजरे में कैद होने से नगर के लोगों में एक खुशी का माहौल है। इस लंगूर से नगर के लोग इतने परेशान हो गये थे, उन्होंने अपने घरों से बाहर निकलना ही बंद कर दिया था। इस मनबढ़  लंगूर को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों से कई बार व्यापारी और नगरवासियों ने गुहार लगायी थी। लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने  लंगूर को पकड़वाने के लिये कोई ध्यान नहीं दिया।

लेकिन आज इस  लंगूर को महराजगंज नगर पालिका की टीम ने कठिन परिश्रम के बाद पकड लिया है, जिससे समस्त नगरवासी अब राहत की साँस ले सकेंगे। 

 










संबंधित समाचार