आर्केस्ट्रा गोलीकांड में नया मोड़, क्या महिला को पुरानी रंजिश में मारी गयी गोली? पुलिस के हाथ अब तक खाली

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के महुआ महुई गांव में कल रात हुई फायरिंग कांड में जितने मुंह उतनी बात। फिलहाल पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के महुआ महुई में बुधवार की रात फायरिंग में घायल महिला के पुत्र अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ संगीन धाराओं 147, 148, 149, 504, 506, 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ को मुकामी पुलिस ने बताय कि अभियुक्त की तलाश में दबिश दी जा रही है। फायरिंग में घायल अंजनी देवी के पुत्र अभिषेक ने तहरीर में लिखा है कि खजुरिया निवासी गोलू पासवान व महुआ निवासी सूर्य प्रताप ने गाली गुप्ता देते हुए उसकी मां पर फायरिंग किया।  

सबसे पहले गोलू पासवान ने उसके मां के उपर फायरिंग किया। जिससे गोली उनके पैर में लगी। सूर्य प्रताप द्वारा की गई फायरिंग की गोली उनको नहीं लगी। 

इनके साथ तीन और लोग थे जिनका नाम सतीश, रविंद्र व अजीत है उनका नाम पता अज्ञात है। 

इस बाबत थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, शीघ्र उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










संबंधित समाचार