कांग्रेस प्रवक्ता डा. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- “निजता पर वार.. मोदी सरकार का मुख्य हथियार”

डीएन ब्यूरो

वरिष्ठ सांसद और कांग्रेस प्रवक्ता डा. अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी सरकार पर कड़ा तंज कसा है.. उन्होंने कहा कि “ निजता पर वार.. मोदी सरकार का मुख्य हथियार”। वे कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।



नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं प्रवक्ता डा. अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश में बढ़े हुए तेल के दाम व सोशल मीडिया की निजता को लेकर मोदी सरकार जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का मुख्य काम है “ निजता पर वार.. मोदी सरकार का मुख्य हथियार”।

डा. सिंघवी ने कहा कि जानकारी मिली है भाजपा सरकार सोशल मीडिया कम्युनिकेशन हब बनाना चाहती है। जिसके लिए 42 करोड़ का टेंडर दिया गया है। भाजपा सरकार जनता का पैसा खत्म करके जनता पर ही आरोप मढ़ना चाहती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में एक पत्रकार के खिलाफ इसीलिए एफआईआर करा दी गयी कयोंकि उसने सिद्ध कर दिया कि आधार कार्ड से छेड़छाड़ जी जा सकती है।

डा. अभिषेक ने कहा कि मैं भाजपा सरकार से पूछना चाहता हूं कि सोशल मीडिया कम्युनिकेशन हब जो सरकार बना रही है क्या इस विषय पर कभी भी कोई विचार विमर्श किया गया किसी से कोई राय ली गयी।

उन्होंने कहा कि अब आप लोगों को ही निर्णय करना है कि यह सरकार किस प्रकार से जनता के साथ मजाक कर रही है। जो सरकार सहानुभूति नाम का शब्द ही भूल गयी है। किसानों के ऊपर दिन प्रतिदिन प्रहार किए जा रही है। प्रधानमंत्री ने खुद लोगों को धोखा दिया है अब कह रहे है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे।
 










संबंधित समाचार