कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी बोले- नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें रमन सिंह

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सु्प्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि अगर रमन सिंह में थोड़ी सी नैतिकता है तो उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें और क्या बोले सिंघवी..

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में नक्सली हिंसा बढ रही है और राज्य सरकार इसे रोकने में नाकामयाब हो रही है इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सेवादल देश भर में 31 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का करेगा आयोजन 

अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2015 में राज्य में नक्सली हिंसा की 103 घटनाएं हुई थीं लेकिन 2017 में यह बढकर 130 का आंकड़ा पार चुकी है। इस साल का आंकड़ा अभी नहीं आया है लेकिन इसके बहुत ज्यादा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सली हिंसा रोक नहीं पा रही है। भाजपा सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेवजह जवानों का खून बहाया जा रहा है। नक्सली हमलों और इनमें शहीद होने वाले जवानों तथा नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा निरंतर बढ रहा है और इस स्थिति को देखते हुए डॉ सिंह को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: घर वापसीः 19 साल बाद कांग्रेस में लौटे तारिक अनवर,राहुल गांधी ने किया स्वागत 

सिंघवी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें आतंकवाद और नक्सलवाद के स्तर पर देश के साथ समझौता कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में हालात को बिगाड़ दिया है। इसी तरह से उसके नेतृत्व वाली छत्तीसगढ सरकार की नीतियों ने भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र की स्थिति को नाजुक बना दिया है। केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारें सिर्फ जुमलेबाजी तक सीमित रह गयी है।
 










संबंधित समाचार