हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझडिया और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को देश के सर्वाच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने विभिन्न खेलों से जुड़े कई खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल पुरस्कारों से नवाजा।

इसके साथ ही देवेन्द्र यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के पहले पैरा एथलीट बने। इस मौके पर 17 खिलाडिय़ों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और छह कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

खेल रत्न में साढ़े सात लाख की पुरस्कार राशि दी गई जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद में पांच-पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।

इस दौरान राष्ट्रपति ने व्यवसायी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया।

अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किए गए खिलाड़ी
अर्जुन अवार्ड: हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट), वरुण सिंह भाटी (पैराएथलीट), प्रशांती सिंह (बास्केटबॉल), ओनम बेमबेम देवी (महिला फुटबॉल), एसएसपी चौरसिया (गोल्फ), साकेत मिनैनी (टेनिस), मरियपन्न थंगावेलू (पैराएथलीट), वीजे सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), आरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), एसवी सुनील (हॉकी), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती), एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस), पीएन प्रकाश (निशानेबाजी), देवेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी) और जसवीर सिंह (कबड्डी)
ध्यानचंद अवार्ड: सैयद शाहिद हकीम (फुटबॉल), भूपेंद्र सिंह (एथलेटिक्स) और सुमरई टेटे (हॉकी)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार: हीरानंद कटारिया (कबड्डी) और स्वर्गीय डा. रामकृष्णन गांधी (एथलेटिक्स)।
लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवार्ड: बृजभूषण मोहंती (मुक्केबाजी), पीए रफेल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रोशन लाल (कुश्ती), जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन)।
Published : 29 August 2017, 7:36 PM IST
Topics : National Sports Day अर्जुन पुरस्कार खेल प्रोत्साहन खेल रत्न द्रोणाचार्य पुरस्कार ध्यानचंद अवॉर्ड पुरस्कार रामनाथ कोविद राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन
No related posts found.