प्रणव मुखर्जी ने प्रदान किए साल 2017 के पद्म पुरस्कार

डीएन संवाददाता

भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुरुवार को अपने क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को साल 2017 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

साल 2017 का पद्म पुरस्कार समारोह
साल 2017 का पद्म पुरस्कार समारोह


नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिये पद्म सम्मान से चयनित 89 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुखर्जी ने पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा कर्मकार, रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मारियप्पन थान्गावेलु और डिस्कस थ्रोवर विकास गौड़ा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया वहीं शैफ संजीव कपूर, डॉक्टर सुब्रुतो राव, जितेंद्र नाथ गोस्वामी के साथ गायक कैलाश खेर को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, संगीत और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिये सर्वोच्च नागरिक को सम्मान के तौर पर दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। 

 

अन्य क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान देने के लिए देश की कुछ मशहूर हस्तियों को भी यह सम्मान प्रदान किया गया। सदगुरु जग्गी वासुदेव और पंडित विश्व मोहन भट्ट को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

 

इस श्रेणी में अप्रतिम और उत्कृष्ट सेवाओं के लिये हर साल दिये जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिये इस साल सात लोगों को चुना गया था।

बता दें कि इस साल 26 जनवरी के मौके पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना गया था। इस मौके पर उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।










संबंधित समाचार