मुज़फ्फरनगर: देवर ने किया भरोसे का कत्ल, घर में अकेली भाभी से किया बलात्कार

डीएन ब्यूरो

भोपा थाना के ग्राम नगला बुजुर्ग में एक देवर ने भाभी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पूरी खबर..

थाना भोपा पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना भोपा पुलिस मामले की जांच में जुटी


मुज़फ्फरनगर: जिले में महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुष्क्रम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भोपा थाना के ग्राम नगला बुजुर्ग में आज फिर एक ऐसा मामला सामने आया है। एक देवर ने भाभी को हवश का शिकार बना डाला। रेप की इस घटना को आरोपी ने तब अंजाम दिया, जब महिला घर पर अकेली थी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम नगला बुजुर्ग में एक महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, इसी बात का फायदा उठाते हुए महिला का देवर घर में घुस गया और भाभी के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया।   

बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है।  










संबंधित समाचार