महराजगंज: 9 साल की लड़की के संग दुराचार का प्रयास, ग्रामीणों ने 28 वर्षीय दरिंदे को पकड़ पुलिस को सौंपा

डीएन ब्यूरो

पनियरा थाना क्षेत्र के जनकपुर टोले में एक नाबालिग लड़की से रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

पनियरा थाना
पनियरा थाना


महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के जनकपुर टोले में एक भयभीत करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक ने 9 साल की मासूम के संग दुराचार का प्रयास किया लेकिन लड़की के शोर मचाने के वह बच गयी। इस घटना से लोगों में काफी  आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक जनकपुर टोले की रहने वाली 9 साल की नाबालिग लड़की के साथ 28 वर्षीय दरिंदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया तो बालिका ने शोर मचाया। पीड़ित लड़की की चीख को सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पनियरा थाने के पुलिस को सौंप दिया।  

इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने घटना की तहरीर पनियरा पुलिस को दे दी है। इस सम्बन्ध में पनियरा थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाये जाने पर आरोपी पर  सख्त से सख्त कार्रवार्ई की जायेगी। 










संबंधित समाचार