महराजगंज: मामूली विवाद को लेकर हुई झड़प में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहां में एक मामूली विवाद पर हुआ झगड़ा हत्या में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

पनियरा थाना, महराजगंज
पनियरा थाना, महराजगंज


महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहां में एक मामूली विवाद पर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम राजकुमार बेलदार था। 

जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार किसी काम से घर से बाहर गया था। रास्ते में किसी बात को लेकर मृतक का विवाद यहाँ के मुन्नीलाल बेलदार से हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मुन्नीलाल बेलदार ने मृतक राजकुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण मृतक राजकुमार को गोरखपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

मृतक राजकुमार बेलदार

 

घटना के बाद पनियरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी मुन्नीलाल बेलदार को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 










संबंधित समाचार