'भारत' में नहीं रहेंगी प्रियंका चोपड़ा, विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ शादी की चर्चाएं

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिये बड़ी खबर है। चर्चाओं का बाजार गरम है कि यह मशहूर अभिनेत्री जल्द ही अपने विदेशी ब्वॉय फ्रेंड निक से शादी करने वाली हैं। पूरी खबर..

प्रियंका चोपड़ा और निक
प्रियंका चोपड़ा और निक


मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर नई फिल्म 'भारत' बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया था। लेकिन प्रियंका अब 'भारत' में नहीं रहेंगी। प्रियंका ने 'भारत' छोड़ दी है। इस बात की पुष्टि अली अब्बास जफर ने की है।

 प्रियंका इस फिल्म के जरिये काफी समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही थी, लेकिन अब उनका कमबैक भी अटक फिलहाल अटक सा गया है। 

अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा- 'हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। 'टीम भारत' प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।

अली अब्बास जफर के ट्वीट से इशारा होता है कि प्रियंका चोपड़ा निक से शादी करने वाली हैं। चर्चा पहले से थी कि प्रियंका अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक से शादी कर सकती हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक को अपनी मां और बाकी परिवार वालों से मिलवाया था।
 










संबंधित समाचार