जाने माने मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

डीएन ब्यूरो

सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब जाने माने मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस खबर से फिरा चारों तरफ हड़कंप मच गया है।

आशुतोष भाकरे (फाइल फोटो)
आशुतोष भाकरे (फाइल फोटो)


मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब जाने माने मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 32 साल के आशुतोष ने संदिग्ध परिस्थितियों में नांदेड़ में आत्महत्या की। आशुतोष ने अभिनेत्री मयूरी देशमुख से शादी की थी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे की मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में उनके घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकरी के जानकारी मुताबिक आशुतोष भाकरे ने नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

आशुतोष भाकरे को मराठी फिल्मों में 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' में उनके बहतरीन कार्यों को लेकर याद किया जायेगा। आशुतोष की पत्नी मयुरी देशमुख मराठी धारावाहिक 'खुलता काली खुलेंना' में अभिनय से लकर चर्चा में आयी थीं।

आशुतोष के आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। 
 










संबंधित समाचार