RIP Chitra: मशहूर एक्ट्रेस और वीजे चित्रा का शव होटल से बरामद, देर रात तक की थी शूटिंग, सुसाइड की आशंका

डीएन ब्यूरो

मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा का शव बुधवार सुबह उनके होटल रूम से बरामद किया गया। उन्होंने देर रात तक शूटिंग की थी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पढिये, पूरी रिपोर्ट

होटल रूम में मृत मिलीं चित्रा (फाइल फोटो)
होटल रूम में मृत मिलीं चित्रा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस और वीजे (वीडियो जॉकी) चित्रा एक होटल रूम में मृत पाई गईं। बताया जाता है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। बुधवार सुबह होटल रूम में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल की रिसेप्शनिस्ट ने चित्रा के मृत होने की जानकारी पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चित्रा अपने मंगेतर और बिजनेसमैन हेमंत रवि के साथ थीं। उन्होंने इसी साल अगस्त में हेमंत रवि से सगाई की थी। ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा कदम उठाना सभी को हैरान कर रहा है। हेमंत की तरफ से भी इश मामले पर अब तक कुछ नहीं बताया गया है।

चित्रा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस उनके लिये सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी मौत के बाद ट्वटर पर #RIPChitra ट्रेंड करने लगा।   

वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। चित्रा का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है।

 










संबंधित समाचार