महराजगंज: पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई खुद को आग, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

डीएन ब्यूरो

पारिवारिक कलह में एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद पर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

बीती रात पहुंचा युवक का शव
बीती रात पहुंचा युवक का शव


कोल्हुई (महराजगंज): पारिवारिक कलह में एक युवक ने खुद को आग लगा दी। आग के कारण बुरी तरह झुलसे युवक ने आखिकार अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

कोल्हुई कस्बे के रहने वाले एक युवक बबलू भुज ने पारिवारिक कलह से तंग आकर दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद ही खुद पर आग लगा ली थी। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया था। परिजन बबलू  को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए थे।

बबलू की गम्भीर स्थित को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया था। इलाज के दौरान मंगलवार को बबलू की मृत्यु हो गई। बबलू की मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

बीती रात युवक का शव एम्बुलेंस से कोल्हुई लाया गया। इस मौके पर कई लोग वहां उपस्थित रहे। मृतक का अब अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 










संबंधित समाचार