VIDEO महराजगंज: नाली विवाद ने गांव में फैलाया ‘कचरा’, चले ईंट-पत्थर, हिंसक झड़प में एक की मौत, दर्जन से अधिक घायल

डीएन ब्यूरो

नाली के एक मामूली विवाद में समाज के ताने-बाने को दूषित करने वाला कचरा ऐसा फैला कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। गांव में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन घायल हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस खबर में पढ़ें, आखिर क्यों हुआ ऐसा..



महराजगंज: जिले के घुघुली थाने के अंतर्गत बरगदवा माधोपुर गांव में नाली निर्माण के दौरान दो पक्षो में खूब ईट पत्थर चले है। इस खूनी संघर्ष में कमरुद्दीन अंसारी पुत्र भोथा की मौत हो गई है जबिक करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में हिसा की इस घटना के बाद भारी भय का माहौल है। घटना के बाद हिंसा की चपेट में आये लोगों के घरों पर चीख-पुकार सुनाई दी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक गांव में हुए इस खूनी संघर्ष के बाद हिंसा की चपेट में आये लोगों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस हिंसा के आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 11 लोगो के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 

हिंसा के चपेट में आये लोगों के घरों में चीख-पुकार, पुलिस मुस्तैद

डाइनामाइट न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार सुदर्शन पुत्र स्वर्गीय रामदेव के घर के पास नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। नाली में पाईप डालने को लेकर कहासुनी हुई और थोड़ी देर में इसने भीषण मारपीट का रूप ले लिया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिससे कई लोग घायल हो गये। कमरुद्दीन के सर पर गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान कमरुद्दीन की मृत्यु हो गई। 

इस हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताये जाते है। जिनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि कुल 11 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा अपराध संख्या 146/20 के तहत धारा, 147, 148, 149, 302,336,504,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 4 लोगों को अब तक गिरफ्तारी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिये पुलिस द्वारा दबिश डाली जा 
 










संबंधित समाचार