मुंबई में भीषण सड़क हादसा, रेस्टोरेंट्स में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत, 4 लोग घायल

डीएन ब्यूरो

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। रविवार रात इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 से अधिक लोग घायल हो गये।



मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। रविवार रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 से अधिक लोग घायल हो गये।

यह भीषण सड़क हादसा दक्षिण मुंबई के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक क्रॉफोर्ड मार्केट एरिया में हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ग्राहकों से भरे जनता कैफे रेस्त्रां में जा घुसी। इस हादसे से वहां चीख-पुकार मच उठी और पल झपकते ही चार लोग काल का ग्रास बन गये। चार अन्य घायल हो गये।

घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के अति व्यस्ततम क्षेत्र में हुए इस हादसे से अभी तक वहां दहशत का माहौल है।










संबंधित समाचार