Maharashtra: पुणे में पिकअप गाड़ी और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर, आठ लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वाहन की एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र


मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वाहन की एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ओतूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई जो मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है।

एक अधिकारी ने बताया कि पिक-अप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार सात लोगों और पिक-अप वाहन के चालक की मौत हो गयी।










संबंधित समाचार