Maharashtra: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में मुंबई के डॉक्टर की मौत, चार अन्य लोग घायल

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार मुंबई के 50 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सड़क हादसे (फ़ाइल)
सड़क हादसे (फ़ाइल)


मुंबई: महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार मुंबई के 50 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब डॉ. अब्दुल खलीक परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर गृहनगर अमरावती जा रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, डॉ.खलीक जब जालना में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पहुंचे, तब उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में डॉ. खलीक की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंधखेड थाने के निरीक्षक केशव वाघ ने बताया, “प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। कार में सवार चार अन्य लोगों का जालना के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।”

वाघ के अनुसार, मृतक डॉक्टर का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार को परिजनों ने डॉ. खलीक को अमरावती के एक कब्रिस्तान में दफनाया।










संबंधित समाचार