संसद भवनः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से विभिन्न दलों के सांसदों ने की गर्मजोशी से मुलाक़ात

डीएन ब्यूरो

मेरठ में कल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करने के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज शीतकालीन सत्र के लिये संसद पहुंचे, जहां कई सांसदों ने उनसे गर्मजोशी से मुलाक़ात की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

अखिलेश यादव से विभिन्न दलों के सांसदों ने की मुलाकात
अखिलेश यादव से विभिन्न दलों के सांसदों ने की मुलाकात


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन के औपचारिक ऐलान के बाद कल मेरठ में सपा और आरएलडी की संयुक्त परिवर्तन रैली को संबोधित करने के अगले दिन आज अखिलेश यादव शीतकालीन सत्र के लिये संसद भवन पहुंचे। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से विभिन्न दलों के सांसदों ने गर्मजोशी से मुलाक़ात की। अखिलेश यादव भी सभी के साथ गर्मजोशी से मिले। 

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने राज्य सभा के 12 सांसदों के निलंबिन के खिलाफ संसद भवन में गांधी प्रतिमा के पास किये जा रहे विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया और धरना दिया। अखिलेश यादव के साथ ही सपा सांसद जया बच्चन समेत कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी धरना प्रदर्शन किया।   

संसद भवन पहुंचे अखिलेश यादव ने आज भाजपा द्वारा सपा के लाल रंग को लेकर कसे गये तंज का भी जबाव दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि लाल रंग हमारी भावनाओं, सद्भावनाओं और बदलाव के प्रतीक है लेकिन भाजपा के लोग इसका अर्थ नहीं समझ सकते।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अगर आप देवी देवताओं को भी देखोगे तो कहीं ना कहीं लाल रंग दिखेगा। हनुमान जी का रंग लाल है। सूरज का रंग लाल है। रिश्तों का रंग भी लाल है और शायद रिश्ते भाजपा नहीं समझती है। जो लाल रंग है वो रंग इमोशन्स का है। भाजपा इमोशन नहीं समझती। भावनाओं का रंग लाल है। भाजपा भावनाएं नहीं समझती है।










संबंधित समाचार