Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार

डीएन ब्यूरो

मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। गिरीश चंद्र मुर्मू ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। डाइनामाइट न्यूज पर पढें इस खबर का पूरा विवरण..

मनोज सिन्हा
मनोज सिन्हा


नई दिल्ली: मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल बनाये गये है। गिरीश चंद्र मुर्मू ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लगभग नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। वह भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे। मुर्मू ने  नुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर त्यागपत्र दिया है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को एक साल पूरा हुआ है। इसी बीच कल बुधवार शाम को अचानक जीसी मुर्मू के इस्तीफे की खबर आई थी। मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

 मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के नेता समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके हैं। वे यूपी के गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में उनकी गिनती होती हैं। हालांकि, 2019 का लोकसभा चुनाव वो हार गए थे, जिसे एक बड़ा झटका माना गया था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा मंत्री रह चुके हैं और उनके पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था।   










संबंधित समाचार