यूपी कैडर के IAS नितिश्वर कुमार जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के प्रमुख सचिव नियुक्त

डीएन ब्यूरो

आईएएस अधिकारी नितिश्वर कुमार को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रमुख सचिव नियुक्त कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)
मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: आईएएस अधिकारी नितिश्वर कुमार को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रमुख सचिव नियुक्त कर दिया गया है। नीतीश्वर कुमार यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्र सरकार ने भी नीतीश्वर कुमार की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।

मनोज सिन्हा को पांच अगस्त को मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। सात अगस्त को उन्होंने पद की शपथ ली थी। वे मोदी सरकार के पिछले मंत्रीमंडल का का हिस्सा रह चुके हैं।

यूपी कैडर के आईएएस नीतीश्वर कुमार जल्द ही श्रीनगर पहुंचकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रमुख सचिव का पद ग्रहण करेंगे।  नीतीश्वर कुमार की गिनती मनोज सिन्हा के चहेते अधिकारियों में होती है।

मनोज सिन्हा के जब पिछली मोदी सरकार में रेल राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल का हिस्सा थे, तब  नीतीश्वर कुमार उनके साथ ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।










संबंधित समाचार